Monday, July 31, 2017

खवाइश

काश मैं समय को पलट सकूं..
और ज़िन्दगी को एक बार फिर से  जी लूँ...
काश मैं समय को पलट सकूं..
और हाँ बता सकूं की कितनी प्यारी हो तुम ...
काश मैं समय को पलट सकूं..
और दोहराऊं वो रातों को देर तक तुमसे बतियाना ...
काश मैं समय को पलट सकूं..
और बन के पंछी उड़ता जाऊं दूर गगन में...
काश मैं समय को पलट सकूं..
और देखूं कि सपने सच्चाई बने...
काश मैं समय को पलट सकूं...........
-- नितिन स्याल


No comments:

Post a Comment